जमशेदपुर, मार्च 8 -- जिले के आठ प्रखंडों में मरीजों की पैथोलॉजी जांच अब हाईटेक लेबोरेटरी में होगी। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से छह करोड़ 40 लाख रुपये से 8 भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। एक भवन के निर्माण में 49 लाख 99 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं, फर्नीचर व अन्य सामान के लिए 30-30 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे। इनमें एक भवन 15वें वित्त आयोग एवं सात भवन पीएम एबीएचआईएम के फंड से बनाया जाएगा। कुछ जगहों पर लेबोरेटरी के लिए भवन तैयार हो चुके हैं। वहीं, कुछ जगहों पर काम चल रहा है। पोटका और हल्दीपोखर में भवन तैयार है। वहीं, बहरागोड़ा में काम लगभग पूरा हो गया है। घाटशिला में पैसा नहीं मिलने की वजह से काम बंद है। वहीं, जुगसलाई में सीएचसी परिसर में जमीन चिह्नित की गई है। चाकुलिया, बोड़ाम और धालमूमगढ़ में भी भवन निर्माण का काम जारी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.