हाजीपुर, जनवरी 31 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट की वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक संचालित की जाएगी। जिला प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग ने कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के संचालन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार जिलेभर से परीक्षा में कुल 43,612 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन जिले के 68 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। हाजीपुर में छात्राओं के लिए 17 और छात्रों के लिए 33 कुल 50 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं। वहीं महुआ में 14 एवं महनार में 4 परीक्षा केंद्र केवल छत्राओं के लिए बनाए गए हैं। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार सबसे अधिक परीक्षार्थी साइंस संकाय से और सबसे कम कॉमर्स संकाय के परीक्षार्थी हैं। साइंस संकाय में 24 हजार 505, आर्ट संकाय में 18 हजार 507 एवं कॉमर्स में 6...