रांची, जनवरी 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नववर्ष पर गुरुवार को रांची जिले के 66 पर्यटन स्थलों पर लोगों ने खुशनुमा माहौल में जश्न मनाया। किसी भी सैलानी को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीम मुस्तैद रही। समाचार लिखे जाने तक रांची के जलप्रपातों समेत अन्य पिकनिक स्पॉट पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी। राजधानी के प्रमुख इलाके समेत पार्क तथा पिकनिक स्पॉट पर कई जगह पर तैनात अतिरक्ति पुलिस बल ने सैलानियों को सहयोग किया और उनसे अनुशासन बनाए रखने का आग्रह करते रहे। पर्यटन स्थल के अलावा सभी जलाशय एवं जलप्रपात पर सैलानियों के गहरे जलस्तर में उतरने की मनाही का सख्ती से पर्यटक मित्रों ने पालन कराया। बिना लाइफ जैकेट के किसी भी सैलानी को नौकायान की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन द्वारा चिह्नित पिकनिक स्पॉट पर अलग से 27 दंडाधिकारी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.