मधुबनी, दिसम्बर 16 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। जिले के 6.49 लाख बच्चों को घर-घर पहुंचकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। मंगलवार को सदर अस्पताल से पांच दिवसीय पोलियो अभियान की शुरुआत एसीएमओ डॉ.एसएन झा ने किया। जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत सदर अस्पताल में बच्चों को ड्राप पिलाकर किया। अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा। एसीएमओ डॉ. एसएन झा ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर बच्चे तक बूंद पहुंचना आवश्यक है। किसी भी बच्चे को पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहने देना है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों के घरों में पहुंचते हुए बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण प...