सीवान, अप्रैल 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 50 ग्राम कचहरियों में ग्राम कचहरी के सचिव के लिए रिक्त पदों पर नियोजन के लिए विभागीय पोर्टल पर प्रकाशित मेधा सूची के अनुसार नियोजन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई। ग्राम कचहरी के सचिव पद पर नियोजन पत्र वितरण को लेकर जिला परिषद स्थित जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में सुबह से ही गहमागहमी बनी रही। सुबह 9 बजे से नियोजन पत्र वितरण करने से संबंधित सभी प्रक्रिया शुरू हुई जो कि शाम पांच बजे तक जारी रही। इस क्रम में जिला परिषद स्थित जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के बाद प्रमाण पत्रों का सत्यापन करते हुए सभी के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित नियोजन समिति के अध्यक्ष सह सरपंच के हाथों नियोजन पत्र दिया जा रहा था। नियोजन पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.