हाथरस, अक्टूबर 29 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां दूसरे चरण स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इन मीटरों को 23 फीडरों पर लगाया जाएगा। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद इन इलाकों में लाइन लॉस को शून्य किया जाएगा। साथ ही सभी अधिकारियों को दो महीने का समय दिया गया है। इसकी रिपोर्ट निगम को जाएंगी। साथ ही स्मार्ट मीटर लगने से बकाया वसूली का झंझट खत्म होगा। हाथरस जिले में 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। अब तक जिलेभर में 62 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा हो गया है। अब निगम स्तर से साफ शब्दों में दो महीने का समय दिया गया है। इसके लिए शहर के छह फीडर, सासनी खंड के सात सादाबाद खंड के चार फीडरो को चयनित किया गया है। इन फीडरों पर लाइन लॉस अधिक है। इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.