देवरिया, सितम्बर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के 43 ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतों की जांच होगी। डीएम ने शिकायतों की जांच करने को अधिकारियों को नामित किया है। चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले व पिछले चुनाव में हारे तथा अन्य जागरूक लोग प्रधानों के खिलाफ डीएम, सीडीओ व डीपीआरओ के यहां शिकायतें करने लगे हैं। शिकायत करने को शपथ पत्र और साक्ष्य देना अनिवार्य है। इसमें अधिकांश ने विकास में धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। अगले साल के दूसरी तिमाही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दिया है। इधर पंचायत चुनाव नजदीक आने पर ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतें बढ़ने लगी हैं। पहले महीने में इक्का-दुक्का ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतें आती थी, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ गयी है। पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.