हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेकर जिलेभर के बच्चे काफी उत्साहित दिखे। जीवन में सफलता और आंखों में सपने पालते बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षा का भरपूर आनंद उठाया। आपके अपने अखबार हिदुस्तान की ओर से बुधवार को 'ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा' का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 3500 बच्चों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा 42 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संम्पन्न हो गई। नगर के संत पॉल्स परीक्षा केंद्र पर 550 बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा ज्ञान ज्योति गुरुकुलम् से 425, संत जॉन्स एकेडमी महुआ से 440, गुरुकुल विद्यापीठ हाजीपुर 207, शिक्षा नेशनल स्कूल से 201, ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल हाजीपुर 117, बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल हाजीपुर 156 सहित जिले भर से करीब 3500 बच्च...