फरीदाबाद, दिसम्बर 1 -- विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस : फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जमाने में स्मार्ट सिटी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र कंप्यूटर शिक्षा से भी वंचित हैं। जिले के करीब 40 प्रतिशत स्कूलों की कंप्यूटर लैब खराब पड़ी है। जिले के 70 सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब हैं, इनमें से 30 विद्यालयों में कंप्यूटर लैब खराब पड़े हैं। कंप्यूटर शिक्षा आधुनिक ज्ञान की बहुत बड़ी आवश्यकता होती है। इसके बिना छात्र असफल माना जाता है और काफी संघर्ष करना पड़ता है। छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा से रूबरू कराने के लिए। वर्ष 2011 में कंप्यूटर लैब शुरू की गई थी। इसके तहत जिले के 70 विद्यालयों में कंप्यूटर लैब बनाई गई थी और हारट्रॉन नामक कंपनी को ठेका दिया गया था। ठेका समाप्त होने के साथ ही कंपनी अपने सीपीयू साथ ले गई।केवल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.