देवरिया, अगस्त 25 -- देवरिया, हिटी। जिले के 38 हजार अमीर राशन का उठान कर रहे हैं। राशन उठाने में 25 लाख जीएसटी टर्नओवर वाले भी शामिल हैं। 4 हजार चार पहिया वाले भी राशन उठा रहे हैं। 3 लाख आयकर वाले 9 हजार तथा 2 लाख आय वाले 23 हजार लोग भी राशन उठा रहे हैं। 5 एकड़ से अधिक जोत वाले 1800 कार्ड धारक भी राशन उठाते हैं। शासन से अपात्रों की सूची मिलने के बाद आपूर्ति विभाग नाम हटाने में जुट गया है। शासन स्तर से जिले के 38789 अपात्र राशन कार्ड धारकों की सूची मिली है। इन सभी का नाम सूची से हटाने की कार्यवाही आपूर्ति विभाग ने शुरू कर दिया है। 25 लाख जीएसटी टर्नओवर वाले 122 लोग भी राशन उठा रहे हैं। जिले में 4185 चार पहिया वाहन तथा 6 हैवी वाहन वाले भी राशन का उठान कर रहे हैं। इसके अलावा सालाना तीन लाख आय वाले 9071 तथा दो लाख आय वाले 23594 अमीर लोग भी रा...