पीलीभीत, दिसम्बर 25 -- पीलीभीत। जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के 357 शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयन वेतनमान का लाभ मिलने जा रहा है। इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक वेतन वृद्धि की मंजूरी प्रदान कर दी है। आदेश जारी कर दिए गए हैं। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में दस वर्ष की संतोषजनक सेवा होने पर सहायक अध्यापकों को एक वेतन वृद्धि देने का लाभ दिया जाता है। पिछले कुछ समय से वेतन वृद्धि देने की प्रक्रिया चल रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से डिटेल मंगवाई गई थी। इस डिटेल का परीक्षण किया गया। अंत में जनपद के पांच ब्लाकों के 357 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को चयन वेतनमान का लाभ देने का निर्णय ले लिया गया। अमरिया में कुल 57 प्रकरण आए थे, जिसमें एक निरस्त कर दिया गया। 56 को चयन वेतनमान का लाभ दिया गया। बरखेड़ा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.