कौशाम्बी, फरवरी 16 -- मंडल के 400 प्रधान व सचिवों को संगम किनारे पर्यावरण का संदेश सुनने के लिए बुलाया गया था। रविवार को महाकुम्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधानों व सचिवों को पर्यावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिले के 34 प्रधान व 66 ग्राम पंचायत सचिव शामिल हुए। महाकुम्भ में मिले संदेश के आधार पर ही अब गांव में पर्यावरण संरक्षा की योजनाओं पर काम कराया जायेगा। जलवायु में हो रहे परिवर्तन का आम जीवन पर खराब असर पड़ रहा है। यह कैसे कम हो सकता है और पर्यावरण को बेहतर बनाने में आम लोगों का किस प्रकार से सहयोग लिया जा सकता है, इसकी जानकारी देने के लिए प्रयागराज में संगम किनारे कॉन्क्लेव स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधान व सचिवों को पर्यावरण संरक्षा के प्रति जागरूक किया। ...