बांका, दिसम्बर 15 -- बांका, निज संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बांका जिले में कड़ा कदम उठाया गया है। यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले कुल 34 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करते हुए छह महीने या उससे अधिक अवधि के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए की गई है,जिसमें आधुनिक ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की अहम भूमिका रही है। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई की जद में वे चालक आए हैं, जिन्होंने देश के किसी भी शहर में वाहन चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का तीन बार या उससे अधिक बार उल्लंघन किया है। इनमें लाल बत्ती होने के बावजूद सिग्नल तोड़कर निकलना,निर्धारित यू-टर्न के बावजूद मनमाने तरीके से वाहन मोड़ना, हेलमेट या स...