मधुबनी, दिसम्बर 1 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जिले के 3360 बीएलओ एवं 348 बीएलओ सुपरवाइजर के मानदेय भुगतान को करीब दो करोड़ 22 लाख 48 हजार रुपए आवंटित कर दी गई है। प्रत्येक बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को 6 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। बेनीपट्टी में सबसे अधिक करीब 273 बीएलओ और करीब 29 सुपरवाइजर है। वहीं सबसे कम करीब 53 बीएलओ और पांच सुपरवाइजर खजौली में है। ये राशि बीएलओ एवं सुपरवाइजर को उनके वार्षिक मानदेय के अतिरिक्त निर्वाचक सूची की तैयारी एवं विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आनंद शर्मा ने इसको लेकर पत्र जारी कर दिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी बीडीओ को एक सप्ताह के अंदर राशि निकासी कर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मधवापुर के 111 बीएलओ एवं 13 सुपरवाइजर, हरलाखी के...