बस्ती, जनवरी 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। एपीएन पीजी कॉलेज में रविवार को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कक्षा नौ व 10 के 17300 छात्र-छात्राओं को 343.92 लाख, कक्षा 11 व 12 के 15860 छात्र-छात्राओं को 324. 98 लाख, उच्च कक्षा के कुल 6114 छात्र-छात्राओं को 635. 94 लाख रुपये उनके खातों में स्थानांतरित किए गए। इसमें अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्रा शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्व दशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में छात्रवृत्ति वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...