बेगुसराय, फरवरी 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से कारगिल विजय सभा भवन में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की। बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारियों, कार्ययोजना एवं अंतरविभागीय समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले को फाइलेरिया जैसी गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से 10 फरवरी से 27 फरवरी तक एमडीए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महाअभियान के अंतर्गत जिले के लगभग 32 लाख पात्र व्यक्तियों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान कुल 17 कार्य दिवसों तक संचालित होगा। इसमें पहले 14 दिनों के दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने सामने पात्र व्यक्तियों को दवा का सेवन कराएंगी। वहीं अंतिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.