हापुड़, फरवरी 4 -- जनपद हापुड़ के 292 सरकारी स्कूलों में निपुण आकलन पूरा हो गया है। निपुण आकलन का कार्य जिले में 6 फरवरी तक पूरा होना है। जिले में करीब 15 हजार बच्चों की निपुण आकलन के तहत दक्षता की जांच होगी। शासन के आदेश पर कक्षा एक और दो के बच्चों के बौद्धिक स्तर एवं दक्षता की जांच के लिए निपुण आकलन कराया जा रहा है। डीएलएड के प्रशिक्षार्थी रोस्टर बनाकर अलग अलग रोज स्कूलों में पहुंचकर आकलन कर रहे हैं। जिले में निपुण आकलन गत 31 जनवरी को शुरू हुआ था। अब जिलेके 292 सरकारी स्कूलों में निपुण आकलन पूरा हो गया है। शेष स्कूलों का निपुण आकलन 6 फरवरी तक पूरा हो जायेगा। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि स्कूलों में निपुण आकलन तेजी से चल रहा है। निर्धारित तिथि पर स्कूलों में निपुण आकलन पूर्ण करा लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.