अररिया, मई 22 -- अररिया,निज संवाददाता। जिले के 28 पुलिस अवर निरीक्षक का तबादला किया गया है। एसपी अंजनी कुमार ने जिलादेश जारी कर स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी को शीघ्र नव पदस्थापित थानों में योगदान का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अररिया नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक शिल्पा कुमारी को भरगामा थाना स्थानांतरित किया गया है।वहीं नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अंकुर,काजल कुमारी व सुभाष कुमार को फारबिसगंज थाना में पदस्थापित किया गया है। जबकि नगर थाना में ही पोस्टेड अराधना कुमारी को नरपतगंज थाना,सिमरन दरख्शां को नगर थाना से जोकीहाट थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सरोज कुमार को नगर थाना से साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है।अररिया आरएस थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक पूजा कुमारी को महिला थाना, अररिया आरएस थाना में ही पद...