मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 25 बच्चों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन किया गया है। इसमें लड़कों से अधिक लड़कियों ने बाजी मारी है। जिले में 25 में से 14 छात्राओं का चयन हुआ है। अब इन सभी बच्चों को अपना मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार की राशि दी जाएगी। भारत सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चयनित बच्चों की सूची जारी की है। इंस्पयार्ड अवार्ड के लिए सभी जिलों को 6-12वीं के बच्चों का नवाचार को लेकर उसका रजिस्ट्रेशन कराना था। इसके आधार पर बेहतर प्राजेक्ट का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है। सूबे में कुल 1988 बच्चों का चयन अवार्ड के लिए हुआ है। जिले में 350 बच्चों ने ही इस बार कराया था रजिस्ट्रेशन : इंस्पायर अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में इस बार जिला पीछे रहा था। इस बार जिले में 350 बच्चों ने ही रजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.