अमरोहा, जुलाई 27 -- आरओ-एआरओ परीक्षा रविवार को जिले में 24 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। हर परीक्षा केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस की तैनाती की गई है। परीक्षा में कुल 10872 अभ्यर्थी शामिल होंगे। गौरतलब है कि परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर डीएम निधि गुप्ता सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर चुकी हैं। परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में परीक्षा होगी। शासन ने परीक्षा का नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार त्रिपाठी को बनाया है। परीक्षा के दिन ही सेक्टर मजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.