हाथरस, अगस्त 29 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। जम्मू कश्मीर के मां वैष्णो देवी धाम में हुए भूस्खलन के बाद जिले के चार परिवारों के 22 लोग कटड़ा में फंस गए हैं। परिजन फोन पर उनकी खैर-खबर लेने में जुटे हैं। परिजन यह कह रहे हैँ कि ट्रेन निरस्त होने के चलते यह वापस नहीं आ पा रहे हैं। बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इन लोगों के द्वारा वहां पर अस्थाई सिम ली है। उसकी मदद से परिजनों से संपर्क कर रहे हैँ। गांव पापरी निवासी मोहन शर्मा और तरुण शर्मा दोनों भाइयों का परिवार वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया हुआ है। तरुण शर्मा वर्तमान में भिवाड़ी में रहते हैं। तरुण की बहन आगरा और मथुरा में रहती हैं। इस परिवार के 22 लोग यात्रा में साथ गए हुए हैं। इस यात्रा में हाथरस के पापरी से मोहन शर्मा, तरुण शर्मा के साथ तनवी, निधि, दिव्यांश, खुशी, वर्षा, मुस्कान, गौरी व अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.