भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर। बीएसएससी की बिहार एसआई भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन जिले के 22 केंद्रों पर 18 एवं 21 जनवरी को होगी। परीक्षा में 9178 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए दो घंटे का समय मिलेगा। सही उत्तर पर अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष 20 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.