नोएडा, जनवरी 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 20 प्रतिष्ठित स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरातफरी मच गई। एक साथ धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन, अभिभावकों और छात्रों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड और फायर विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। हालांकि, किसी परिसर में बम नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के करीब धमकी भरे संदेशों में कई स्कूल परिसरों में विस्फोटक होने का दावा किया गया था। जैसे ही स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। कई स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि कुछ स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। वसंत पंचमी होने के कारण कई स्कूल बंद थे। जो स्कूल...