देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। मीजल्स-रूबेला के प्रति बच्चों को सुरक्षा कवच देने को सीएमओ डा.अनिल कुमार गुप्ता व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने सोमवार को नगर के न्यू कॉलोनी स्थित गुरु गोविन्द सिंह प्राथमिक विद्यालय से फीता काटकर टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का टीका लगाकार उन्हे बीमारियों से सुरक्षित किया गया। सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि 27 फरवरी तक चलने वाले अभियान में 3039 स्कूलों और मदरसों के 5 से 10 वर्ष के 2.29 लाख बच्चों को टीका लगेगा। सीएमओ ने कहा कि अभियान की सफलता को कार्ययोजना तैयार है और स्कूलों में विशेष सत्र आयोजित होंगे। एएनएम को प्रतिदिन सौ से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया है। अभिभावकों से अपील है कि वह बच्चों को एमआर वैक्सीन जरूर लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ...