बिहारशरीफ, नवम्बर 29 -- ग्रामीण आवास योजना के लिए किये गये सर्वे में हुआ खुलासा सर्वे केी जांच के बाद प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा लाभ बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ देने के लिए सर्वे कराया गया है। सर्वे के अनुसार जिले के दो लाख सात हजार 764 परिवारों के पास पक्का मकान नहीं है। अब इस सर्वे की जांच करायी जाएगी। जांच के बाद लाभुकों को प्राथमिकता के आधार मकान बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये दिये जाएंगे। सात साल के बाद ग्रामीण आवास योजना के लिए सूची तैयार करायी जा रही है। सर्वे की जांच के बाद सही लाभुकों का डाटा तैयार किया जायेगा। आवास से वंचित एक लाख 85 हजार 915 लोगों का सर्वे आवास सहायकों ने किया है। वहीं, 21 हजार 849 लोगों ने स्वयं सर्वे कर ग्रामीण विकास विभाग की साइट पर विवरणी अपलोड किया है। सर्वे की जां...