अररिया, फरवरी 24 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिले के 1949 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छह हजार 489 छात्र-छात्राओं का अब भी डाटा त्रुटिपूर्ण है। इसमें सबसे खराब स्थिति जोकीहाट व पलासी प्रखंड की है। जोकीहाट प्रखंड में 1456 तो वहीं पलासी प्रखंड के 1152 बच्चों का डाटा त्रुटिपूर्ण है। त्रुटिपूर्ण डाटा के कारण बच्चे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं। शिक्षा विभाग ने इसे बच्चों के अधिकार का हनन बताया है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक सह डीबीटी के नोडल पदाधिकारी ने 28 फरवरी के भीतर ई शिक्षाकोष पोर्टल पर इंट्री करने अंतिम अल्टीमेटम दिया है। शिक्षा विभाग इस निर्देश को पूरा करने में जुटा है। लेखा एवं योजना डीपीओ रोहित कुमार चौरसिया ने बताया कि 28 फरवरी के भीतर डेटा करेक्शन कर ई शिक्षा कोष एप पर इंट्री करने ...