पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 191 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सुबह दस बजे से नवसाक्षर महिलाएं परीक्षा देंगी। दो सत्रों में 42 हजार 917 नवसाक्षर महिलाएं महापरीक्षा में शामिल होंगी। 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महादलित, दलित और अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं के सफल परीक्षा आयोजन की तैयारी जिला शिक्षा विभाग की पूरी हो चुकी है। इसके निमित्त शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार प्रकाश ने सभी बीईओ के साथ केन्द्राधीक्षकों को दिशानिर्देश दे दिया हैं। विभागीय आदेश के आलोक में जिले के सभी 191 केंद्रों पर रविवार को सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक महापरीक्षा का आयोजन किया जायेगा। महापरीक्षा में किसी भी नवसाक्षर महिला को फेल नहीं किया जायेगा, बल्कि शिक्षा विभाग की ओर से ग्रेडिंग प्रदान की जायेगी। महापरीक्षा के सफ...