गुड़गांव, जनवरी 4 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के 19 थानों के प्रभारियों को बदला गया है। इनमें आठ प्रभारियों का तबादला किया है, जबकि 10 थानों के प्रभारियों की सेवानिवृत्ति हुई है। उनकी जगह पर नए प्रभारियों को नियुक्ति प्रदान की है। थाना सेक्टर-53 के प्रभारी निरीक्षक रामबीर सिंह को सेक्टर-65 में लगाया है। मानेसर पुलिस थाना के प्रभारी सतेंद्र को सेक्टर-53 में लगाया है। बजघेड़ा थाना के प्रभारी सुनील को मानेसर पुलिस थाना में लगाया है। पीओ स्टॉफ दो, सेक्टर-10 के प्रभारी सतपाल को थाना बजघेड़ा का प्रभारी लगाया है। इस तरह थाना साइबर अपराध दक्षिण के प्रभारी सुरेंद्र को थाना भौंडसी में लगाया है। थाना सुशांत लोक के प्रभारी मनोज को डीएलएफ फेज-एक में लगाया है। पुलिस लाइन में पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अमन को सुशांत लोक थाने का प्रभारी लगाया है। डीएलएफ फ...