मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के 417 मैट्रिक परीक्षा केंद्रों के लिए फिर से दर्जनों परीक्षार्थियों की कॉपी और ओएमआर शीट भेजी गई है। इन परीक्षार्थियों के आवेदन में विषय समेत अन्य में गड़बड़ी थी। जिले के 19 केंद्रों के लिए बदली हुई कॉपियां भेजी गई हैं। इन केंद्रों के लिए पहले रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म के आधार पर ओएमआर भेजी गई थी। बाद में विषय व कोटि सुधार कर भेजा गया। बदले हुए विषय के आधार पर बिहार बोर्ड ने कॉपियां छपवाई हैं। मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक दोनों पालियों में होनी है। इसके लिए जिले में 82 केंद्र बनाये गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में शामिल होने वाले विद्यालयवार सभी छात्र-छात्राओं के पूर्व से मुद्रित नाम, फोटो, रौल कोड, रौल नंबर, परीक्षा केंद्र आदि विवरणी सहित डाटायुक्त कॉपी ...