मधुबनी, जनवरी 11 -- मधुबनी। जिले के विभिन्न प्लस टू स्कूल व इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा शुरू हो गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार जिले के कुल 174 केंद्रों पर 10 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जाना है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इंटर की प्रायोगिक परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र प्रैक्टिकल की सामग्री उत्तर पुस्तिका और अन्य आवश्यक सामग्रियों का सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था । समिति ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर आंतरिक और बाह्य परीक्षक समय पर उपस्थित रहेंगे और निर्धारित कार...