चम्पावत, जनवरी 2 -- चम्पावत जिले के 17 आपदा पीड़ितों को 48 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। बीते मानूसन सीजन में इन लोगों के आवास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 17 आपदा प्रभावित परिवारों को 48 लाख रुपये दिए गए हैं। बताया कि दीपा देवी, पार्वती देवी, मोहन राम, कन्हैया राम, महेश राम, कृष्णा देवी, हेमा देवी, राजेन्द्र राम, हरीश राम, भगवती देवी, रणजीत सिंह, रमेश राम, दीपक कुमार, टुमकी देवी, जगत सिंह, निर्मल जोशी और तुलादत्त जोशी को निर्धारित मानकों के अनुसार डेढ़ से तीन लाख रुपये तक की सहायता राशि दी गई है। मिकता है। डीएम ने बताया कि स्वीकृत धनराशि पीड़ित परिवारों का पुनर्वास हो सकेगा। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...