अमरोहा, फरवरी 23 -- अमरोहा, संवाददाता। रविवार को विशेष मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) मौजूद रहे। उनका मुख्य कार्य मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नामों को शामिल करना था। यह कार्य सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित था, जिसमें मतदाता फॉर्म 6, 6ए, 7 और 8 भरने की प्रक्रिया चल रही थी। विशेष अभियान को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। प्रशासनिक अफसरों ने बूथों का दौरा कर विशेष अभियान की हकीकत परखी। मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नजदीकी बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपने परिवार का नाम जांच लें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए। अफसरों ने कई बूथों का भ्रमण किया और आवश्यक निर्देश दिए। रविवार को आयोजित विशेष अभियान के दृष्टिगत एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने अमरोहा विधानसभा क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.