भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नेशनल मेडिको एसोसिएशन (एनएमओ) और सेवा भारती द्वारा रविवार को जिले के 16 स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। एनएमओ के समन्वयक डॉ. देवेश व सेवा भारती के जिला सचिव त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि शहर में जहां नाथनगर के नरसिंह ठाकुरबाड़ी, काली मंदिर परबत्ती, बूढ़ानाथ मंदिर परिसर, दुर्गा मंदिर लाजपत पार्क, रेलवे पुल घाट बरारी, जवारीपुर, भीखनपुर छोटी लाइन सेवा बस्ती, अंबे पोखर, महेशपुर पासवान टोला स्थित सामुदायिक भवन, हसनगंज सेवा बस्ती, रिफ्यूजी कॉलोनी सेवा बस्ती, मुंदीचक मस्जिद के पीछे लगाया गया। वहीं दूसरी तरफ सबौर के अंबेडकरनगर, कहलगांव के जयराम भवन, सुल्तानगंज के मुरारका कॉलेज व हरिजन टोला में लगाया गया। इस शिविर में लोगों के सेहत की जांच करते हुए उन्हें जरूरत के अनुसार निशुल्क दवा का वितरण कि...