मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 16 और सूबे के 534 प्रखंडों में किस-किस तरह के कॉलेज हैं, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। उच्च शिक्षा निदेशक ने बीआरए बिहार विवि समेत सभी विश्वविद्यालयों से इसकी सूची मांगी है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एनके अग्रवाल ने इसे लेकर निर्देश दिया है। सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से एक-एक डिग्री कॉलेज जिसमें सरकारी और निजी दोनों शामिल हैं की स्थापना की जानी है। ये कॉलेज वहां खुलने हैं जहां पूर्व से अंगीभूत डिग्री कॉलेज संचालित या प्रस्तावित नहीं हैं। विभागीय स्तर से कॉलेज खोलने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको लेकर बीआरए बिहार विवि समेत सभी विश्वविद्यालय के नियंत्राधीन संचालित कॉलेजों की प्रखंडवार सूची मांगी गई है। इसके तहत कितने अंगीभूत, संबद्ध ड...