बांका, जून 8 -- बांका। निज प्रतिनिधि। सहकारी समितियों में रोजगार के सृजन और उसकी आमदनी बढाने के लिए सरकार की ओर से प्राथमिकता के तौर पर उसका डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। इसके लिए पैक्सों को कंप्यूटर व डिजिटल सेवाओं से लैस किया गया है। जिससे पैक्स के कार्यों को पारदर्शी बनाने एवं उसके सभी अभिलेखों व खात बही को डिजिटलाइज्ड करने के लिए उसे कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। पैक्सों को कंप्यूटरीकृत नाबार्ड की ओर से किया गया है। जिसे कॉमन सर्विस सेंटर (सीएचसी) से जोडा जा रहा है। जिले में 189 पैक्स संचालित हैं। इसमेंपहले फेज में 153 पैक्सों का डिजिटलाइजेशन कर दिया गया है। जहां कंप्यूटर और इंटरनेट की भी सुविधा उपलब्ध है। अब इन पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर खोले जा रहे हैं। अब तक यहां 112 पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना कर उसका संचालन किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.