सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 1522 शिक्षकों द्वारा 18 मार्च को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बनाई गई। इसे विभागीय आदेश का उल्लंघन का गंभीर मामला मानते हुए कार्रवाई के लिए डीईओ ने संबंधित शिक्षकों से शो-कॉज किया है। डीईओ प्रमोद कुमार साहु ने 24 घंटे के अंदर संबंधित शिक्षकों से शो-कॉज का जवाब देने को कहा है। डीईओ ने संबंधित शिक्षकों का सूची जारी कर कहा है कि विभाग द्वारा 18 मार्च को ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि कई स्कूलों के 1522 शिक्षकों द्वारा पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया है। जबकि पोर्टल पर शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना सभी शिक्षकों के लिए प्रत्येक दिन अनिवार्य है। जिले में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने के मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.