मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 15 हजार बच्चे पांचवीं से छठी कक्षा में नहीं पहुंचे हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल इन बच्चों के अगली कक्षा में नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गई है। कई स्कूलों में मामला सामने आया कि यू डायस पोर्टल पर बच्चों की इंट्री नहीं की गई है तो कहीं इंपोर्ट ही नहीं किया गया है। डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान सुजीत कुमार दास ने प्रखंड स्तर पर बुधवार से कैंप लगाकर इन बच्चों का इंपोर्ट करने का निर्देश दिया है। 25 से 28 फरवरी तक यह कैंप लगाया जाना है। इसके लिए जिलास्तर से भी सभी प्रखंडों के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीपीओ ने निर्देश दिया है कि बच्चों के डिटले में किसी भी तरह का बदलाव बीआरसी स्तर से ही किया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर शिक्षकों और कर्मियों को प्रखंडों में लगाया गया है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.