धनबाद, नवम्बर 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और कम लागत पर दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के सभी 140 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आम) में अबुआ दवाखाना खोले जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय से गरीब और जरूरतमंद रोगियों को राहत मिलेगी। अबुआ दवाखाना में सरकार से निर्धारित 105 प्रकार की जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिसे मरीज बेहद कम कीमत पर ले सकेंगे। दवाखाना में एलोपैथिक (अंग्रेजी) के साथ आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा पद्धति की भी दवाएं भी मिलेंगी, ताकि मरीजों को एक ही स्थान पर सभी विकल्प मिल सकें। डॉ विश्वकर्मा ने कहा कि योजना से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.