बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती। फसली सीजन रबी 2026 में जिले के सभी गाटों का शत-प्रतिशत ई-क्राप सर्वे होगा। यह ई-क्राप सर्वे 15 फरवरी तक पूरा किया जाना चाहिए। जिले में कुल 13 लाख 29 हजार 145 गाटे हैं। राजस्व परिषद ने डीएम को फसली सीजन 2026 में पिछले वर्ष की तरह ई-क्राप सर्वे कराने का निर्णय लिया है। पिछले वर्ष 76.87 प्रतिशत गाटों का ही ई-क्राप सर्वे हो पाया था, जिसमें 10 लाख 21 हजार 661 गाटे शामिल थे। इस वर्ष 100 प्रतिशत गाटों का सर्वे होना है। सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने सभी एसडीएम, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, सभी तहसीलदार और सहायक भूलेख अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि बस्ती सदर तहसील में 1054, हर्रैया में 1459, रुधौली में 255 और भानपुर में 427 राजस्व गांव हैं। जिले के कुल 3195 राजस्व गांवों में 13 लाख 29 हजार 145 गाटे हैं। इनमें सबसे अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.