सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले में 13 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इनमें नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्रा. लि., नंदीपत मेमोरियल एंड रिसर्च सेंटर, आदर्श सुखसागर हॉस्पिटल, नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मानव नर्सिंग होम, डॉ. रमाकांत सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल, शिवम सेवा संस्थान, दास यूरोलॉजी एंड किडनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जनता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, 10 सियाराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, राजीव मेमोरियल हेल्थ केयर सेंटर, पॉपुलर हार्ट क्लीनिक व एस.के. झा मेमोरियल हॉस्पिटल शामिल है। वहीं जिला पदाधिकारी ने 18 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने हेतु अनुशंसा करते हुए राज्य स्तर पर भेजा गया है। उक्त अस्पतालों में आयुष्मान के लाभार्थी अपना ...