धनबाद, फरवरी 21 -- जिले के 12 हजार लाभुकों का राशन कार्ड प्रायोरिटी हाउस होल्ड (पीएच, लाल कार्ड) का लाभ मिलने लगा। इससे उपभोक्ताओं को चावल, गेहूं, दाल, किरोसिन दिया जाएगा। हरा कार्ड धारक को सिर्फ चावल और दाल वितरण दिया जा रहा था। बता दें कि नया राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर हरा कार्ड बनाया जा रहा क्योंकि लाल कार्ड के लिए जगह नहीं है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से पीएच कार्ड के लाभुक का नाम राशन कार्ड से कटने पर जैसे-जैसे जगह बन रही है। स्वत: हरा कार्ड के लाभुक का नाम उसमें दर्ज किया जा रहा है। जिन लोगों ने पहले आवेदन कर रखा है, उनका पीएच कार्ड बनाया जा रहा है। यह काम रांची मुख्यालय से किया जा रहा है। जिले में दो साल से पीएच कार्ड नहीं बन रहा था। विभागीय अधिकारी का कहना है कि बहुत ऐसे लोग हैं, जो सक्षम हैं और राशन कार्ड बनाकर इसका लाभ ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.