सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान खरीद की प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ कर दी गई है। सोमवार को जिले के 11 धान क्रय केन्द्र में धान की खरीदारी शुरु हुई। जहां पहले दिन 21 किसानों ने 1325 क्विंटल धान की बिक्री किया। बानो के सिम्हातु लैम्पस में तोरपा विधायक सुदिप गुड़िया एवं डीसी कंचन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विधायक और डीसी ने बुजुर्ग माता-पिताओं के बीच कम्बल का भी वितरण किया। मौके पर बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी भी मौजूद थे। ठेठईटांगर प्रखंड के मेरोमडेगा लैम्पस में सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर लैम्पस का शुभारंभ किया। कुरडेग लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, उपप्रमुख...