रामगढ़, नवम्बर 5 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में अब तक 10400 बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण किया गया है। उनके लिए समय-समय पर रोजगार मेला व भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल तीन रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। वहीं 12 भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने उपायुक्त को रामगढ़ को दिया। उपायुक्त फैज अक अहमद मंगलवार को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन और जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार की ओर से उपायुक्त को विभाग की ओर से संचालित योजना और विकास कार्यों की जानकारी दी। श्रम अधीक्षक ने झारखंड असंगठित कर्मकार मृत्यु व दुर्घटना सहायता योजना, मातृत्व प्रसव सुविधा योजना, अंत्येष्टि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.