प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के गोल्डेन जुबिली हाल में हुआ। इस दौरान '50 वर्ष आपातकाल के : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं ने विचार रखे। इनमें से दस का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। ये सभी विधानसभा में होने वाली यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचाचर्य डॉ. आनंद शंकर सिंह व युवा कल्याण विभाग की उप निदेशक जागृति पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित से की। यूथ कनेक्ट सत्र में अभिषेक शुक्ला ने अपने सामाजिक कार्यों को वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से साझा किया। निर्णायक मंडल के प...