घाटशिला, दिसम्बर 6 -- घाटशिला, संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के 10 गांवों को मॉडल सोलर विलेज बनाये जाने को लेकर चयनित किया गया है। इन गांवों में अधिक जनसंख्या के आधार पर चयनित किया गया है। इन गांवों में पूर्ण रूप से सोलर पर आधारित बिजली मुहैया करवाकर गांव को पूर्ण रुप से सोलर युक्त किया जायेगा। इन 10 गांवों में जिन गांवों में बेहतर सोलर सिस्टम संचालित होगी, उन गांवों को केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कार स्वरूप एक करोड़ रुपये विकास को लेकर दिया जायेगा। इसको लेकर शुक्रवार को बीडीओ यूनिका शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बीडीओ ने कहा कि घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी गांव प्रखंड के सबसे बड़ा जनसंख्या वाला गांव है। इस गांव में 1 दिसंबर से लेकर 31 मई 202...