गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद। दसवीं एथलेटिक्स एवं पावर लिफ्टिंग स्टेट चैंपियनशिप का 20 और 21 दिसंबर को बरेली में आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले में 10 दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना जौहर दिखाएंगे। जिले से अलग-अलग खेल में दिव्यांग खिलाड़ी बरेली में आयोजित एथलेटिक्स एवं पावर लिफ्टिंग स्टेट चैंपियनशिप में अपना दम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशन में किया जाएगा। इसके लिए शॉटपुट की सीनियर वर्ग में विकास कुमार, जैवलिन से सीनियर वर्ग संदीप पांचाल, व्हीलचेयर शॉटपुट में इजाज़ुद्दीन, मयंक व महक 100 मीटर दौड़ में ,वहीं 100 और 200 मीटर की दौड़ में फरमान और समीर, पावरलिफ्टिंग में मोहम्मद आरिफ सहित डिस्कस में शोभित कौशिक प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.