चाईबासा, फरवरी 14 -- चाईबासा। जिले के विभिन्न प्रखंड के10 कटे होंठ और सटे तालू वाले बच्चों का आपरेशन कराने के लिए शनिवार को रांची के देवनिका अस्पताल भेजा गया। यहां जानकारी सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी बंकिम चंद्र प्रघान ने दी। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों का आपरेशन देवनिका अस्पताल के नि, शुल्क किया जाएगा, साथ ही साथ दवा के साथ रहने खाने की भी व्यवस्था उक्त अस्पताल द्वारा ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के लगभग सैकड़ों बच्चों का आपरेशन कर ठीक किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की है की किसी भी क्षेत्र में कटे होंठ और सटे तालू के बच्चे हो तो सदर अस्पताल आ कर सम्पर्क करें और लाभ उठाएं।सभी बच्चों को आपरेशन कराने के लिए देवनिका अस्पताल के सुरेंद्र महतो रांची ले गए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.