बलिया, जनवरी 29 -- बलिया। बाबू मैनेजर सिंह मैराथन के मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यह प्रदेश का चौथा मैराथन है, जो इतनी भव्यता के साथ संपन्न हुआ है। यह बलिया जनपद के लिए गौरव की बात है। आने वाले वर्ष में इसे और भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। कहा कि द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले बाबू मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। खेल मंत्री कहा कि सरकार ने खेल को महत्व दिया है। गांव-गांव में स्टेडियम तैयार कर खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। भरोसा दिया कि बलिया में खेल से संबंधित जो भी डिमांड होगी, उसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। कहा कि जिले के हर ब्लाक में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। साथ ही प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 40 मिनट की खेल प्रतियोगिता अनिव...