गुड़गांव, अगस्त 7 -- गुरुग्राम। हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान के निमित्त गुरुग्राम भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता गुरुग्राम भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश संगठन ने हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए नियुक्त किए गए प्रदेश सह संयोजक मनीष यादव कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मनीष यादव ने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा की सफलता में अपना समर्पित योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मनीष यादव ने कहा कि भारत की आन बान शान तिरंगा हर भारतीय की पहचान हैं,आगामी दस अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं की स्वच्छता और माल्यार्पण का कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.