पाकुड़, जुलाई 24 -- उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दूर संचार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने को लेकर चर्चा हुई। जिले में बीएसएनल व एयरटेल टेलीकॉम कंपनियों की ओर से टावर लगाने की समीक्षा हुई। जिले के सभी क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने के लिए सभी संभावित प्रयासों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बीएसएनएल के पदाधिकारियों को पीवीटीजी क्षेत्र के नौ जगहों पर टावर अधिष्ठापन करने का निर्देश दिया। नेटवर्क कनेक्टिविटी संबंधित शिकायतों के निष्पादन हेतु टीम का भी गठन किया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने पर्यटन क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी जांच करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.